{"_id":"6adfb15437e2a9997d09f9f2","slug":"board-exams-may-begin-in-late-february-or-the-first-week-of-march-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-150705-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है बोर्ड परीक्षा
Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने इसके संकेत दे दिए हैं। साथ ही परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के लिए बोर्ड ने शासन से सत्र 2026-27 के अवकाश की सूची मांगी है जबकि यूपी में चुनाव और महाकुंभ के चलते 5 से 24 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है।
उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। यूपी में सभी इलाके मैदानी हैं, वहां सर्दियों की छुट्टियां नहीं होती है। यहां चोटी वाले क्षेत्रों के स्कूलों में 31 जनवरी तक एक माह का शीतकालीन अवकाश पड़ता है। सत्र 2025-26 में बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च तक हुई थी। इस साल हरिद्वार में महाकुंभ और प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित है। साथ ही अगले सत्र के अवकाश की सूची भी दिसंबर में जारी होती है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि इस बार अगले सत्र के अवकाश की सूची जल्दी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। वहां से पत्र शासन को भेजा गया है। शासन वैसे तो दिसंबर में छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। बैठक में विधानसभा चुनाव की संभावित तिथि और हरिद्वार में कुंभ के स्नान की तिथियों को भी देखा जाएगा। इसके बाद बोर्ड बैठक में तय तिथि जारी की जाएगी।
कोट:
सत्र 2026-27 की अवकाश सूची उपलब्ध कराने के लिए निदेशालय के माध्यम से शासन को पत्र लिखा गया है। सूची उपलब्ध होने के बाद बैठक कर बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। फरवरी के अंत में परीक्षा का विचार है। चुनाव की तिथि बीच में आने पर मार्च के पहले सप्ताह में परीक्षा कराएंगे। एक माह में परीक्षा पूरी कराकर परिणाम अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा। - विनोद कुमार ढौंडियाल, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर