फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Board Exam: Two sets of papers for each subject will reach every centre

बोर्ड परीक्षा : हर केंद्र पर प्रत्येक विषय के पहुंचेंगे दो पेपर सेट

Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Two sets of papers for each subject will reach every centre
रुद्रपुर। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने पेपर आउट जैसी गड़बड़ी के लिए समाधान के तौर अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की व्यवस्था की है। जिले में सभी केंद्रों पर प्रत्येक विषय के दो पेपर सेट पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इस बार 21 फरवरी से 110 परीक्षा केंद्राें पर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 39924 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से जिले में प्रश्न पत्र आ भी चुके हैं, जिन्हें जनता इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में पुलिस की सुरक्षा में रखवाया गया है। आज डीएम नितिन भदौरिया की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा से संबंधित एक बैठक होनी है। इसके बाद सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों का वितरण होगा।
विज्ञापन

वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक विषय के अतिरिक्त प्रश्नपत्रों को भी दिया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार या पेपरआउट जैसी समस्या होने पर प्रश्नपत्र को तुरंत बदला जा सके। अतिरिक्त प्रश्नपत्राें को भी डबल लॉक अलमारी में रखा जाएगा। लॉक की दो चाबियां में से एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी चाबी वाह्य व्यवस्थापक के पास रहेगी। अलमारी को पूरी तरह से सील करके रखा जाएगा। और इस अलमारी का प्रयोग विशेष परिस्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त प्रश्नपत्रों का उपयोग विशेष परिस्थिति में ही किया जाएगा। सभी प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
-केएस रावत, सीईओ यूएस नगर
--------
प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। आज बैठक के बाद डीएम के आदेशानुसार केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। -संजय आर्या, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed