{"_id":"648c9bcab1fadc5eb7075cc8","slug":"blood-donation-camp-in-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-387-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एनडीआरएफ के 37 जवानों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एनडीआरएफ के 37 जवानों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रुद्रपुर ब्लड बैंक में रक्तदान करता युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। चीनी मिल परिसर स्थित एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 37 लोगों ने रक्तदान किया। एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के परिसर में काशीपुर से आई श्री कृष्णा ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान कराया। बटालियन के द्वितीय कमान अनिल कुमार एवं उप सेनानी डॉ. शैलेश कुमार चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। नारायण हॉस्पिटल रुद्रपुर की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अन्नू नगन्याल एवं डॉ. नंदिता ने 24 महिलाओं, 13 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी परामर्श दिया। गदरपुर के डॉ. प्रशांत चौहान ने अस्थि रोग संबंधी जानकारी दी। रक्तदाता जवानों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहां तकनीशियन वसीम जैदी, मोनिका अदलखा, अजय पंत, अमृत लाल मीणा, प्रकाश चंद्र पांडेय आदि थे।
रुद्रपुर में 35 लोगों ने किया रक्तदान
रुद्रपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य एड्स समिति और सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजनाओं के लोगों ने इस शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहां डॉ. एलएम उप्रेती, जेएल चौधरी, मो. जावेद, नवल किशोर, जितेंद्र, वीरपाल सिंह, गिरीश चंद्र आर्य, मीरा सिंह, कमला अधिकारी, आमिर अंसारी आदि थे।