{"_id":"69484a46d9834e81e2012029","slug":"blo-working-as-sir-beaten-up-fir-registered-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-136726-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 22 Dec 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मोहल्ला महेशपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम कर रहे बीएलओ को दो लोगों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुरादाबाद रोड स्थित आदर्श नगर निवासी यश चौहान पुत्र स्व. हेतराम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह जीआईसी प्रतापपुर में कनिष्क सहायक के पद पर नियुक्त हैं। 20 दिसंबर को वह बतौर बीएलओ विधानसमा-63, भाग संख्या 76, महेशपुरा पश्चिमी में एसआईआर का कार्य करने गए थे।
यश चौहान ने बताया कि वह वर्ष-2003 की वोटर लिस्ट से 2025 की वोटर लिस्ट का मिलान कर मैपिंग कर रहे थे। शाम करीब पौने पांच बजे वह मोहल्ला महेशपुरा निवासी आशा देवी पत्नी रमेश चंद से जानकारी ले रहे थे। तभी पीछे से उसका बेटा अजय बाबू अपने साथी ब्रजेश के साथ आया और उससे अभद्रता करने लगा। दोनों ने उन्हें फर्जी बीएलओ बताते हुए पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय बाबू व ब्रजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी को सौंपी गई है।
कोट :===
एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ पर हमला करना गंभीर मामला है। दोनों हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दीपक सिंह, सीओ काशीपुर