फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Blew the effigy of Congress Centre

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Fri, 17 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Fri, 17 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Blew the effigy of Congress Centre
कश्मीर में अलगाववादियों और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इधर, हिंदू जागरण मंच ने भी अलगाववादियों का पुतला आग के हवाले किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अलगाववादियों व पाकिस्तान का साथ दे रही है। कश्मीर में भाजपा समर्थित पीडीपी अलगाववादी नेताओं को समर्थन कर रही है। मसर्रत हुसैन भारत विरोधी गतिविधियों में लगा हुआ है। उन्होंने मसर्रत की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर सरजीत शर्मा, प्रदीप यादव, माधव दत्ता, विश्वजीत सोनू सिंह, किशन निषाद, पवन निषाद, अजहर सिद्दीकी, प्रेमपाल, धर्मेंद्र, धर्मवीर चौहान, मोहित गुप्ता, सूरज सिंह, अनूप सरकार, बबलू चौहान, अर्जुन गंगवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने भी पाकिस्तान समर्थित रैली में शामिल अलगाव वादी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रद्रोहियों का पुतला फूंका। कहा कि मसर्रत हुसैन, गिलानी व अन्य पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर की मुफ्ती सरकार के खिलाफ भी कार्रवाई की आवाज उठाई। कहा कि भारत विरोधी रैली करने की इजाजत जिसने दी वह देशद्रोही है। इस मौके पर हरदेव सिंह, संजीव अरोरा, मुकेश गुप्ता, धीरज चौहान, आशीष छाबड़ा, लाखन सिंह, सुबोध सक्सेना, बंटी कोली, बंटी गुप्ता, राजीव गुप्ता, मोहन राठोर, दीप सिंह, श्रवण कालरा, मोहन राठौर, मुलायम सिंह, राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed