फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Black flags were performed by the ex-servicemen

काले झंडे लेकर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सोमवार को पूर्व सैनिक लीग के सदस्य संयोजक कर्नल प्रमोद शर्मा और अध्यक्ष खड़क सिंह कार्की के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन कर कहा कि सेना के जवान देश के लिए अपनी जान देते हैं। लेकिन देश में उनकी उपेक्षा की जा रही है। करीब दो माह से दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिक धरना दे रहे हैं। सरकार सैनिकों को झूठा आश्वासन दे रही है। कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पूर्व सैनिकों पर पुलिस ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनको बर्बरतापूर्वक पीटा गया। कहा कि इस घटना से सैनिक आहत हैं। पूर्व सैनिकों ने डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर वन रैंक वन पेंशन लागू करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग के संरक्षक विंग कमांडर एचके राय, महासचिव जर्नादन पांडेय, कोषाध्यक्ष डीडी उपाध्याय, उपाध्यक्ष नारायण दत्त जोशी, सचिव गिरधर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, बलराम, कीर्ति बल्लभ, नरेंद्र सिंह, मनराज चौधरी, हरीश सिंह, भवान सिंह दानू, दान सिंह राठौर, मंगल सिंह, दीवान सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, लक्ष्मण सिंह, एनएन उप्रेती, बुद्धि बल्लभ पांडेय, करन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed