काली पट्टी बांध कर नमाज पढ़ी
काशीपुर। देश में कथित रूप से मुसलमानों की हत्याओं का विरोध ईदगाह तक पहुंचा। कई लोगों ने ईदगाह में हाथों में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। कई स्थानों में घरों में भी दावतों के दौरान युवाओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। एक युवक ने कहा कि हमारा विरोध निर्दोष मुसलमानों हत्याओं को लेकर है। युवा नेता तौकीर अंसारी ने कहा कि देशभर में निर्दोष मुसलमानों की हत्याएं की जा रही हैं। ऐसी घटनाएं रोकने की मांग को लेकर यहां उन्होंने ईदगाह में नमाज शुरू होने से पहले हाथों में काली पट्टी बांध नमाज पढ़ी। विरोध शांतिपूर्ण था। तौकीर ने कहा कि उनकी मांग है कि केंद्र सरकार निर्दोषों की हत्याएं रोके। काली पट्टी बांध कर विरोध जताने वालों में फैजान, सुहेल, नाजिम वारसी, तनवीर आलम, रियाज अंसारी, सरताज अंसारी आदि थे।