फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BKU Protest against farmers Law

किसान, मजदूर, उपभोक्ताओं के खिलाफ हैं तीन कृषि कानून: मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU Protest against farmers Law
सितारगंज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के यूपी, उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान का स्वागत कर - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के यूपी और उत्तराखंड के प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि तीनों कृषि कानून देश के किसानों, मजदूरों और उपभोक्ताओं के खिलाफ हैं। आरोप लगाया कि सरकार ने ये कानून पूंजीपतियों को संरक्षण देने के लिए बनाए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की महापंचायत में महत्वपूर्ण फैसले होंगे। इसके लिए किसान भारी संख्या में महापंचायत में पहुंचें।
विज्ञापन

बुधवार को गुरप्रीत सिंह औजला के आवास पर मान का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए किसान निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। प्रत्येक गांव से किसानों के महापंचायत में पहुंचने के लिए जनसंपर्क किया जाए। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, हरपाल सिंह, बूटा सिंह, जसवंत सिंह जस्सा, सरताज अहमद, कर्मजीत सिंह, सतनाम सिंह, राज सिंह आदि थे।
विज्ञापन

जसपुर से गाजीपुर बार्डर रवाना हुए किसान
जसपुर। जसपुर से बुधवार को किसानों का एक जत्था गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुआ। इससे पहले किसान भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता के नेतृत्व में सुभाष चौक पर एकत्र हुए। सहोता ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेती है, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर दीदार सिंह, जागीर सिंह, रवि डोगरा, रघुवीर सिंह, शीतल सिंह, अमरीक सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed