{"_id":"62af70260bf98c71116867cf","slug":"bjp-will-honor-those-who-go-to-jail-on-the-anniversary-of-emergency-rudrapur-news-hld466446628","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल की बरसी पर जेल जाने वालों को भाजपा करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल की बरसी पर जेल जाने वालों को भाजपा करेगी सम्मानित
विज्ञापन
भाजपा कार्य समिति की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं व जिम्मेदार नेताओं ने सहभागिता कर एकजुटता दिखाई। विवेक सक्सेना के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यसमिति की पहली बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। भविष्य के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। तय किया गया कि 25 जून को आपातकाल की बरसी पर जेल जाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
बगवाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक रविवार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना का स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक विजय पर जनता को धन्यवाद दिया गया। सरकार की जनहितकारी योजनाओं, वृद्ध- वृद्धा दोनों के लिए पेंशन शुरू करने के लिए सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। शोक प्रस्ताव के दौरान दिवंगत भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। तय किया गया कि विश्व योग दिवस पर भाजपा की ओर से सभी बूथों पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री हिमांशु बिष्ट ने किया। कार्यक्रम का समापन आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र ने किया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक शिव अरोरा, बलराज पासी, मेयर रामपाल सिंह, उषा चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, चंपावत से भाजपा संगठन की मंत्री किरन देवी, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, वेद ठुकराल, उत्तम दत्ता, यशपाल घई, सीमा सरकार, अनीता दूबे, मंडी चेयरमैन केके दास, कमलेंद्र सेमवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।