फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP transformation journey grapple fiercely Gdrpur

गदरपुर में भाजपा परिवर्तन यात्रा में जमकर हाथापाई

Thu, 17 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 गदरपुर से पहले बलखेड़ा गांव में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम रखने पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलराज पासी और भाजपा समस्त मोर्चा प्रभारी रविन्द्र बजाज मंच पर ही भिड़ गए। दोनों में हाथापाई तक हो गई। बीच बचाव करने आए विधायक अरविंद पांडेय पर दो-चार हाथ पड़ गए। यह देख केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने बमुश्किल तीनों को शांत कराया। इसके बाद जब भाजपा नेता गदरपुर की ओर रवाना होने लगे तो बजाज समर्थकों ने बलराज पासी के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन



 बता दें कि बृहस्पतिवार को गदरपुर में विधायक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम निश्चित था। लेकिन रास्ते में बलखेड़ा गांव में भाजपा समस्त मोर्चा प्रभारी रविन्द्र बजाज यात्रा का स्वागत करने के लिए कार्यक्रम रख लिया। जैसे ही परिवर्तन यात्रा के उच्च स्तरीय नेता केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सांसद बलराज पासी, क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय मंचासीन हुए। वहां संबोधन को लेकर बलराज पासी और रविंद्र बजाज में नोकझोंक हो गई। बलराज पासी का कहना था कि कार्यक्रम वैसे ही दो घंटे देरी से चल रहा है और तुमने यहां पर भी कार्यक्रम रख लिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों में नोकझोंक और हाथापाई होने लगी। बीच-बचाव करने आए विधायक अरविंद पांडेय के भी दो-चार हाथ पड़ गए। मंच पर ही अजय टम्टा ने दोनों समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिवर्तन यात्रा गदरपुर के लिए रवाना हुई। इस पर बजाज समर्थकों ने बलराज पासी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उधर, रविंद्र बजाज ने कहा कि इजाजत के बाद ही बलखेड़ा गांव में कार्यक्रम तय किया गया था। इसके बावजूद विधायक अरविंद पांडेय और बलराज पासी ने वहां विवाद खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed