{"_id":"57e2de3b4f1c1bff44a83f11","slug":"bjp-staging-a-sit-in-against-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भाजपा नेत्री की पुत्री को अगवा करके ले जाने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को भाजपाई भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और गायब की गई पुत्री को बरामद करने की मांग को लेकर देर शाम कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। भाजपाइयों ने पुलिस पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने का आरोप भी लगाया। सीओ रुद्रपुर मंजूनाथ ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देकर बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में बुलाया है।
आरोप है कि भाजपा नेत्री की पुत्री को बीस दिन पहले कुछ लोग अगवा करके ले गए। मामले में परिजनों ने मूल रूप से यूपी के रामपुर जिले के शाहबाद निवासी शत्रुघ्न और उसके परिवार के नरेंद्र, पूनम, गुड्डू और हरी सिंह आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीस दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भाजपाइयों को जब यह पता चला कि एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया है, तो इस वह भड़क गए और बुधवार देर शाम विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कोतवाली जा धमके। भाजपाइयों ने विरोध जताते हुए कोतवाली में धरना शुरू कर दिया।
भाजपा नेताओं का कहना कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और न ही युवती को बरामद कर पाई है। कहा कि आरोपियों में से एक को पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार हिरासत में भी लिया लेकिन उसे छोड़ दिया। इस दौरान एसएसआई डीआर वर्मा ने भाजपाइयों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। वहां पर भाजपा नेता हरीश सुखीजा, अनिल चौहान, श्वेता मिश्रा, मीना शर्मा, रामा देवी ठाकुर, नत्थू लाल गुप्ता, कांति कोली, विपिन शर्मा, विजय गुप्ता, राजेश शर्मा, राजवीर यादव, गोपी सागर, राकेश कुमार आदि भी थे।
विज्ञापन
.