फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP MLA Arvind Pandey sat on strike in the police station to get wages for the couple in gadarpur

Udham Singh Nagar News: दंपती को मजदूरी दिलाने के लिए थाने में धरने पर बैठ गए माननीय, फिर ऐसे दिलाया न्याय

Tue, 22 Oct 2024 11:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:56 AM IST
सार

मजदूरों को मजदूरी न मिलने के विरोध में भाजपा विधायक अरविंद पांडेय थाने में सांकेतिक धरने पर बैठे। थोड़ी देर बाद मजदूरी का भुगतान होने के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
BJP MLA Arvind Pandey sat on strike in the police station to get wages for the couple in gadarpur
पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गदरपुर में मजदूरों को मजदूरी न मिलने के विरोध में भाजपा विधायक अरविंद पांडेय थाने में सांकेतिक धरने पर बैठे। थोड़ी देर बाद मजदूरी का भुगतान होने के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया।

सोमवार को भाजपा विधायक समर्थकों के साथ गिरधरनगर निवासी सोमपाल और उसकी पत्नी सोनाली के साथ थाने पहुंचे। वहां दंपती ने बताया कि उन्होंने गिरधरनगर निवासी सचिन के साथ मिलकर बलरामनगर निवासी हरीश गुंबर नामक व्यक्ति की 15 एकड़ कृषि भूमि के चौथे हिस्से में धान की फसल बोई थी। फसल पककर तैयार हो गई तो हरीश गुंबर ने उनको हिस्सा देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: सौ एकड़ में बोई उड़द की फसल में नहीं आई फली, किसानों ने बताई वजह; आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर दंपती की व्यथा सुनकर विधायक सोमवार को थाने पहुंचे और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। इस बीच खेत मालिक हरीश गुंबर पूर्व सांसद प्रतिनिधि भीम ठुकराल के साथ थाने पहुंचे और दंपती को मजदूरी का मेहनताना दे दिया। इसके बाद विधायक ने धरना खत्म कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमपाल को रुपये सौंपने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। वहां सुरजीत सिंह सोनू, राकेश भुड्ढी, तरुण दुबे, मनदीप सिंह बिट्टा, चंकित हुड़िया, ओमप्रकाश डोगरा आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed