फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP members expressed strong opposition to MLA Chauhan's statement

Udham Singh Nagar News: विधायक चौहान के बयान पर भाजपाइयों ने जताया कड़ा विरोध

Mon, 10 Nov 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP members expressed strong opposition to MLA Chauhan's statement

विज्ञापन



शक्तिफार्म। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के विधानसभा सत्र के दौरान दिए गए बयान को बंगाली विरोधी करार देते हुए शक्तिफार्म के भाजपाइयों ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि इस तरह के बयान से बंगाली समाज आहत है और पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है।

पिछले दिनों विधानसभा सत्र में विधायक चौहान के बंगालियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए दिए गए बयान से समुदाय में खासा रोष है।
रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार, मंडल महामंत्री मनोज सरकार, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री मयंक अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष रिपुसूदन मंडल, उपाध्यक्ष मीना मजूमदार, सभासद विक्रम भंडारी, सभासद गोविंद पोखरिया ने चौहान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि देश के बंटवारे के बाद विभिन्न कालखंडों में आकर उत्तराखंड में रहने वाले बंगाली समुदाय यहां के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

बंगालियों को अनुसूचित जाति का दर्जा कोई खैरात में नहीं मिला है बल्कि यह उनका अधिकार है। मुन्ना सिंह को बंगालियों के गौरवशाली इतिहास को जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्व भाजपा सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेज बंगालियों को आरक्षण देने की वकालत कर चुकी है। मुन्ना सिंह चौहान के बयान से खटीमा से लेकर गदरपुर विधानसभा क्षेत्र तक प्रभाव रखने वाला यह समुदाय क्षुब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दो बार विधायक और कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने कभी इस समाज की बात नहीं उठाई। बंगालियों के हितैषी कहलाने वाले गदरपुर के पूर्व बंगाली विधायक ने 10 साल विधायक रहते हुए मात्र एक बार ही सदन में जाति के मुद्दे को उठाया। कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विरोधी दलों के नेता फिर से इस समाज को बरगलाने में जुट गए हैं।
उन्होंने कहा कि यहां के पट्टाधारकों को भूमिधरी अधिकार, लाइफ लाइन कही जाने वाली सिरसा मार्ग और सूखी नदी पर पुल निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए गुरुचांद ठाकुर छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य विकास कार्य कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया है।
इस मौके पर संजय बाछड़, समीर डे, दिलीप मिस्त्री, प्रभाकर राय, रबीन खान, तारक मंडल, केपी मंडल, सुबीर सरकार, प्रशांत मंडल, माखन मंडल, सुबल विश्वास, रमेश राय, राकेश विश्वास, अजय चौधरी आदि थे।



फोटो-09 केटीएम 01पी- शक्तिफार्म में प्रेस वार्ता करते भाजपा पदाधिकारी।

विधायक चौहान का बंगाली समाज ने फूंका पुतला
दिनेशपुर। विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की टिप्पणी पर भड़के बंगाली समाज के लोगों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया और मुन्ना सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुतला फूंका।
बंगाली छात्र युवा संगठन के बैनर तले लोगों सुभाष चौक पर धरना दिया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि मुन्ना सिंह लगातार बंगाली समाज के खिलाफ टिप्पणी कर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। कहा कि बयान के दौरान बंगाली वोटरों की बदौलत सितारगंज से विधायक बने सौरभ बहुगुणा वहां मौजूद थे। मगर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की।

प्रदर्शनकारियों में बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, ममता हाल्दार, आशुतोष राय, नारायण हाल्दार, विकास राय, प्रसन्नजीत शाह, अमृत विश्वास आदि मौजूद रहे। संवाद



फोटो :13पी: दिनेशपुर में विधायक चौहान व मंत्री बहुगुणा का पुतला फूंकते लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed