{"_id":"570166e24f1c1bb529c81127","slug":"bjp-members-and-pac-wrangling-over-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन को लेकर पीएसी और भाजपाइयों में तकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन को लेकर पीएसी और भाजपाइयों में तकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : Amar Ujala
कोसी नदी शीशम घाट पर अवैध खनन को लेकर पीएसी के इंचार्ज और भाजपाइयों की बीच तकरार हो गई। जिस पर हंगामा हो गया। बताते हैं कि अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां को पीएसी ने रोक लिया।
विज्ञापन
जिसको लेकर विवाद हुआ। पीएसी इंचार्ज काशी नरेश शुक्ला ने चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। वही कुछ लोगों का कहना है कि पीएसी जवान खनन वाहनों से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही दर्जनभर भाजपाई मौके पर पहुंचे। जिस पर बहस हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते पीएसी और भाजपाइयों के बीच गाली गलौच, धक्कामुक्की हो गई। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोसी नदी खनन क्षेत्र में रात में खनन किया जा रहा है। कोसी नदी के अधिकांश घाटों पर पीएसी को तैनात किया गया है। मामला बढ़ता देखकर कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल ओपी शर्मा ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन