फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP Mahila Morcha burns effigy of Congress

Udham Singh Nagar News: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Wed, 07 Jan 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burns effigy of Congress
रुद्रपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रैली निकाली। गल्ला मंडी में कांग्रेस का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी और जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां जनसभा के बाद आंबेडकर पार्क से बाटा चौक, मुख्य बाजार और भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी तक पैदल मार्च निकाला गया। रैली में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह एक संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण कर प्रदेश का शांत माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अंकिता हत्याकांड पूरे प्रदेश के लिए दुखद घटना थी। भाजपा सरकार ने इस मामले में शुरू से ही बेहद गंभीर रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण में प्रारंभ से ही सख्त, संवेदनशील और जिम्मेदार रुख अपनाया है। दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की गई है और न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाया है। इसके विपरीत कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर और आक्रोश की राजनीति कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से जांच एजेंसियों और न्यायालय की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है वह लोकतंत्र के लिए घातक है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अंकिता भंडारी देवभूमि की बेटी है और उसके परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री अजय जोशी, जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, भारत भूषण चुग, विजय तोमर, प्रीती धीर, ममता त्रिपाठी, साधना शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

--
जसपुर में भी भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

जसपुर। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका। नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कुमार चौहान के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय ने अंकिता के हत्यारोपियों को सजा सुना दी है। कांग्रेस अब इस मामले को राजनीतिक लाभ और चुनावी मुद्दा बनाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रही है जो निंदनीय है। वहां काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, महेश प्रजापति, सुधीर विश्नोई, विशाल कश्यप, अनीता पवार, अमित विश्नोई आदि थे।


--
भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

बाजपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में गांव बन्नाखेड़ा में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। वहां दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के प्रदेश सह संयोजक राजेश कुमार, यशपाल राजहंस, नरेश सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, प्रवीण देउपा, जीत कौर, शमशेर राठौर, प्रताप, गोपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed