फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leader and Congress councilor filed case taking selfie with EVM

ईवीएम के साथ सेल्फी लेने पर भाजपा नेता और कांग्रेस पार्षद पर मुकदमा

Fri, 12 Apr 2019 12:04 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader and Congress councilor filed case  taking selfie with EVM
रुड़की नगर निगम में बनाया गया पोलिंग बूथ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी ईवीएम में वोट डालते समय सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर पोस्ट करने वाले एक भाजपा नेता और कांग्रेस के एक पार्षद के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जिले भर में करीब 25 और लोगों की भी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। 

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर विधानसभा में कुछ लोगों ने मतदान करते समय ईवीएम के पास खड़े होकर अपने मतदान की सेल्फी ली और और उस पोस्ट को अपनी फेसबुक वॉल पर डाल दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रुद्रपुर गांधी कॉलोनी निवासी भाजपा नेता वेद ठुकराल और भूरारानी से कांग्रेस के पार्षद मोहनलाल खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार जिले भर में ईवीएम के साथ सेल्फी खींचकर उसे पोस्ट करने वाले करीब 25 और लोगों को भी पुलिस के खुफिया विभाग ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस जल्द उन पर भी कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा में भी दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किच्छा। मतदान करते समय फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि श्री कृष्ण मर्चेंट्स एसोसिएशन इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 64 के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार ने विकास गुप्ता के खिलाफ मतदान करते समय ईवीएम पर सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड करने में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरा मामला जीजीआईसी का है, जहां बूथ 53 पर तैनात पीठासीन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने अकरम खान निवासी किच्छा के खिलाफ ईवीएम के सामने सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 


 कोट
कुछ मतदाताओं की ओर से बूथ परिसर के अंदर प्रतिबंधित क्षेत्रों में सेल्फी खींचकर मतदान की गोपनीयता को भंग किया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। 
- डॉ. नीरज खैरवाल, डीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed