फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP in protest

मेयर के खिलाफ आंदोलन से हरकत में आई भाजपा

Wed, 27 Sep 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 27 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP in protest
रुद्रपुर की कृष्णा कालोनी में आमरण अनशन पर बैठे भाजपाईयों को संबोधित करते भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर एक, दो और तीन में गृहकर और सड़क निर्माण की मांग को लेकर चले आमरण अनशन ने भाजपा को असहज कर दिया है। चौंकाने वाली बात रही कि जिन मांगों को लेकर अनशन हुआ, वे पूरी होने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में अपनी ही पार्टी के मेयर के खिलाफ कुछ पदाधिकारियों की ओर से किए गए आंदोलन पर सवाल उठने लगे। आंदोलन को आगामी मेयर के चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा था। पार्टी की किरकिरी होने पर जिलाध्यक्ष ने तत्काल आंदोलन समाप्त कराया।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को कृष्णा कालोनी में गृहकर और सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा जिला मोर्चा महामंत्री नीलम आर्या, माया श्रीवास्तव और भीमसेन शर्मा ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया था। उन्होंने नगर निगम पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा कि मेयर ने भी आंदोलन को लेकर संगठन के आला पदाधिकारियों से नाराजगी जताई थी। खुद संगठन के पदाधिकारी भी इससे नाखुश थे। मंगलवार को जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने आंदोलनस्थल पर पहुंचकर समस्याओं को हल कराने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन
जिन दो मांगों को लेकर आंदोलन हो रहा था, वे पूरी हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं को समस्याएं जनप्रतिनिधि या पार्टी फोरम में रखने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इस बावत भी सचेत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष, भाजपा सभी वार्डों में एक सितंबर से स्वकर प्रणाली के आधार पर कर लगना शुरू हो चुका है। नगर निगम कर्मी घर-घर जाकर फार्म बांट रहे हैं। जिस सड़क के लिए आंदोलन किया जा रहा है, उसका टेंडर हो चुका है। वार्ड नंबर दो में एक करोड़ से अधिक रुपये के विकास कार्य होने जा रहे हैं। यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है।
सोनी कोली, मेयर, नगर निगम अभी तक इन वार्डों में हाउस टैक्स का एक भी फार्म नहीं भरा जा सका है। सड़कों की स्थिति खराब है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने आंदोलन स्थल पर आकर समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया तो आंदोलन खत्म कर दिया गया। हमारा आंदोलन राजनीति के लिए, नहीं बल्कि जनता के लिए था। -राधेश शर्मा, जिला मंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed