फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP government pretending to be the messiah of farmers: Behad

किसानों का मसीहा बनने का नाटक कर रही भाजपा सरकार : बेहड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP government pretending to be the messiah of farmers: Behad
तिलकराज बेहड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा है कि किसानों के साथ भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार धान खरीद को लेकर धोखा कर रही है। किसान मजबूरी में औने पौने दामों में धान बेच रहा है। यहां जारी बयान में बेहड़ ने कह कि भाजपा सरकारों में किसानों का शोषण लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर भाजपा सरकार ने न सिर्फ धोखा किया बल्कि किसानों का शोषण भी किया है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य देने में सरकार असफल रही है। डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार किसानों का मसीहा बनने का नाटक कर रही है।
विज्ञापन

किसानों के खिलाफ बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ और धान की फसल की दुर्गति को लेकर ऊधमसिंह नगर में दीपावली के बाद बड़ा आंदोलन राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed