फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP government has failed on every front: Harish Rawat

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : हरीश रावत

Wed, 28 Aug 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
BJP government has failed on every front: Harish Rawat
पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। संवाद
जसपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने पर जोर दिया। मंगलवार को कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन के निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम रावत का विधायक आदेश चौहान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर क्षेत्र के राजनीतिक विषयों के बारे में जानकारी ली। बाद में पूर्व सीएम रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दो बार से राज्य में भाजपा की सरकार है। लेकिन सरकार हर मोर्चे पर फेल है। वह 2027 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह प्रदेश में घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। राज्य में माहौल बदल रहा है। उत्तराखंड में 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार कांग्रेस ही बनाएगी।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। चाहे गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र चलाने या महिलाओं की सुरक्षा की बात हो, सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। कहा कि अब जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यहां जाकिर हुसैन, गजेन्द्र चौहान, इख्तियार बब्लू, आबिद नूरी, अनीस रूबी, आफताब आलम, नईम प्रधान, आकिब, नफीस मेम्बर, आफताब आलम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed