फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP flag will fly in every body: Bhatt

हर निकाय में फहरेगा भाजपा का परचम : भट्ट

Sun, 12 May 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP flag will fly in every body: Bhatt
काशीपुर। निकाय चुनाव की आहट के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को काशीपुर पहुंच कर चुनाव के संबंध में स्थानीय नेताओं से चर्चा की। इस दौरान मेयर तथा पार्षद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों का मन भी टटोला। उन्होंने कहा कि हर निकाय में भाजपा का परचम फहरेगा।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर काशीपुर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहां एक प्रतिष्ठान में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की चर्चा की और दावा किया। कि भाजपा प्रदेश की सभी पांचों सीटों पर भारी बहुमत से जीतने वाली है। उन्होंने चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा की मेहनत पर उनकी सराहना की साथ ही कहा कि अब निकाय चुनाव आने वाले हैं। उनके लिए भी पार्टी पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं को हर निकाय में अपने सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताना है। इस दौरान काशीपुर नगर निगम के साथ-साथ आसपास के सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मेयर के लिए आरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों से संभावित दावेदारों के नाम भी जाने गए।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से करीब 10 लोगों ने काशीपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए दावेदारी की। इनमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, राहुल पैगिया व रवि पाल सहित अन्य दावेदार शामिल रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा पार्टी की ओर से बनाए जाने वाली समिति सभी संभावनाओं को देखते हुए प्रत्याशियों का चयन करेगी। वहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मोहन बिष्ट, अभिषेक गोयल, रजत सिद्धू, पुष्कर सिंह बिष्ट समेत भाजपाई मौजूद रहे। बैठक के बाद उन्होंने कैलाश गहतोड़ी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed