फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP alerted about the tainted

Udham Singh Nagar News: दागियों को लेकर भाजपा हुई सतर्क

Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP alerted about the tainted
प्रतीकात्मक
रुद्रपुर। रुद्रपुर में बिना जांच परखे और कुछ भाजपा नेताओं के चहेतों को दिए जा रहे पदों के चलते पार्टी की किरकिरी हो रही है। जिससे पार्टी का प्रदेश नेतृत्व भी सतर्क हुआ है। हाल में ही अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल के तीन पदाधिकारियों जेल जाने के बाद पार्टी उनको बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। अब दक्षिणी मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट के तीन केस दर्ज होने के मामले सामने आने के बाद पार्टी भी असहज दिख रही है। इस मामले में मंडल अध्यक्ष ने मामले की जानकारी आला पदाधिकारियों को देने की बात कही है, वहीं जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की बात की है।
विज्ञापन

भाजपा उत्तरी और दक्षिणी मंडल में कुछ पदाधिकारियों को दायित्व देने को लेकर पार्टी में अंदरखाने सवाल उठते रहे हैं। लेकिन सार्वजनिक रूप से नेता इस पर बोलने से बचते रहे। 18 जुलाई की रात सिडकुल के इम्पीरियल चौक पर एक स्क्रेप व्यापारी से कार लूटी गई थी और कार छोड़ने की एवज में रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने 20 जुलाई को इस घटना में शामिल तीन भाजपा नेताओं आफताब, जलीस उर्फ सलमान और मोहम्मद हनीफ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उनकी निशानदेही पर कार बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

आफताब उत्तरी मंडल का उपाध्यक्ष था, जबकि जलीस और हनीफ दक्षिणी मंडल के पदाधिकारी थे। इसके बाद आफताब को पार्टी ने पदमुक्त कर दिया था। अब दक्षिणी मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तरसील अहमद पर आर्म्स एक्ट के तीन केस दर्ज होना पार्टी के नेताओं के संज्ञान में आ चुका है। इनमें 2019 में तरसील पर मुरादाबाद के भोजपुर और रामपुर के बिलासपुर में केस दर्ज हुए थे और 2020 में बिलासपुर में एक केस दर्ज हुआ था। तरसील पर केस दर्ज होने की जानकारी सिफारिश करने वाले नेताओं को थी या नहीं, यह साफ नहीं हो सका है। लेकिन यह मामला उजागर होने से पार्टी में अंदरखाने हलचल है। तरसील का कहना है कि उनके खिलाफ रंजिशन केस दर्ज हुए थे और इनका जल्द ही निस्तारण हो जाएगा। इधर दक्षिण मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली ने बताया कि जेल जाने के बाद जलीस और मोहम्मद हनीफ का निष्कासन को चुका है। तरसील पर व्यापारिक रंजिश में केस दर्ज होने की जानकारी संज्ञान में आई है। मामले को आला हाईकमान के संज्ञान में डाला जा चुका है। एक दो दिन में कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी पर आपराधिक केस दर्ज होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जानकारी मंडल अध्यक्ष से लेकर कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। कमल जिंदल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed