{"_id":"572b93334f1c1b98745cd144","slug":"bike-riders-hit-the-prd-jawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने पीआरडी जवान को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने पीआरडी जवान को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 06 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीअारडी
- फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
बुधवार शाम को इंदिरा चौक पर पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक बाइक सवार बिना हेलमेट के आता नजर आया। जिस पर पीआरडी जवान फूल सिंह निवासी बेरिया दौलतपुर ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार ने पीआरडी को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे फूल सिंह धड़ाम से सड़क किनारे जा गिरा और बुरी तरह से चोटिल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस कर्मियों आरोपी बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन