{"_id":"7b70bd11caa7612cd06350b306c5ddb7","slug":"bike-rider-died-after-being-crushed-by-a-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Thu, 20 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गोविंद नगर निवासी बहादुर सिंह (35) पुत्र चंचल सिंह और ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी भंवर सिंह (58) पुत्र जसपाल एक बाइक पर प्रतापपुर से काशीपुर आ रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर में गुरुद्वारा के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार कर उन्हें कुचल दिया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने बहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि भंवर सिंह का उपचार चल रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।