फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rally organized under Shriram Janmabhoomi Nidhi campaign

श्रॉराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rally organized under Shriram Janmabhoomi Nidhi campaign
शक्तिफार्म में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत निकली शोभा यात्रा। - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों की ओर से जय श्री राम के उद्घोषों से शहर गुंजायमान हुआ। बाइक रैली से इंदिरा चौक में यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार को सैकड़ों की संख्या में भाजपा, आरएसएस सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग मोदी मैदान में दोपहिया वाहनों के साथ एकत्र हुए। मोदी मैदान से बाइक रैली शुरू हुई। हाथ में भगवा झंडा और माथे पर भगवा पट्टिका लगाए उत्साह से लबरेज लोगों ने रैली में जय श्री राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

किच्छा बाइपास रोड, तीनपानी, किच्छा रोड, इंदिरा चौक, नैनीताल रोड, बाटा चौक, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, सिंह कालोनी, आदर्श कॉलोनी, आवास विकास होते हुए रैली मोदी मैदान में जाकर समाप्त हुई। बाइक रैली का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म स्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत देशभर में हिंदू समाज को जागृत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से 13 करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक नरेंद्र, नगर अभियान प्रमुख बिट्टू शर्मा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता आदि थे।
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली शोभायात्रा
शक्तिफार्म। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भारत माता पार्क से शुरू होकर नगर समेत क्षेत्र के तमाम गांवों में पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। शोभायात्रा के दौरान सुभाष चौक में रामभक्तों को संबोधित करते हुए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान प्रमुख रंदीप पोखरिया ने कहा कि 492 बरसों बाद अयोध्या में हिंदुओं के आराध्य देव भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य जारी है।

इसमें प्रत्येक रामभक्तों की भागीदारी रहेगी। वहां आरएसएस विभाग प्रचारक नरेंद्र कुमार, अभिषेक, चेयरमैन सुकांत ब्रह्म, योगेंद्र सिंह रावत, जयंत मंडल, दिनेश तिवारी, सुमंत विश्वास, सोनिया मंडल, आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर में निकली भाजपा की बाइक रैली में जयकार लगाते विधायक ठुकराल व अन्य।

रुद्रपुर में निकली भाजपा की बाइक रैली में जयकार लगाते विधायक ठुकराल व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed