{"_id":"695e9fcf9504cb69340b860d","slug":"bihar-regiment-and-garhwal-rifles-won-the-matches-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-137557-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिहार रेजिमेंट और गढ़वाल राइफल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिहार रेजिमेंट और गढ़वाल राइफल ने जीते मैच
विज्ञापन
कुंडेश्वरी में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
काशीपुर। कुंडेश्वरी फुटबाॅल क्लब की ओर आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बिहार रेजिमेंट और गढ़वाल राइफल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले अपने नाम किए।
बुधवार को पहला मैच छह बिहार रेजिमेंट और हरिद्वार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान बिहार रेजिमेंट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4-2 से मैच जीत लिया। बिहार की ओर से नवाज, वीर शाह, रोहित, मोहित ने गोल किए। हरिद्वार की ओर से पीयूष, नदीम में गोल किए।
दूसरा मैच सेंटर टीम गढ़वाल राइफल और देहरादून फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन कर गढ़वाल राइफल ने 5-4 से मैच जीता। गढ़वाल राइफल की ओर से अजय, सुचारू, साहिल, नरेश, प्रवेश ने गोल किए जबकि देहरादून की तरफ से अमर, अमन, सूरज, कार्तिक ने गोल किए। दोनों मैच का भी निर्णय पेनल्टी स्कोर से हुआ है।
विज्ञापन
रेफरी सलीम सैफी, अनुराग कांडपाल, कपिल कुमार, ऋतिक, पियूष, प्रियांशु रहे। समिति संरक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे हो गए हैं। बृहस्पतिवार को बहुउद्देश्यीय शिविर के कारण मैच नहीं होंगे। शुक्रवार से आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
वहां पर समिति अध्यक्ष राकेश मोहन लखेड़ा, ग्राम प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी, अनुराग कुंवर, हैप्पी बिष्ट, असलम सैफी, सलीम सैफी, अमित घिल्डि़याल आदि मौजूद रहे।