फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bhuvan Kapri becomes chairman of Congress's manifesto committee

Udham Singh Nagar News: भुवन कापड़ी बने कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष

Sat, 08 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bhuvan Kapri becomes chairman of Congress's manifesto committee
खटीमा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को उत्तराखंड प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
विज्ञापन

कमेटी में डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक तथा गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है। कापड़ी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

अनुपम शर्मा व इंदुमान प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए कई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ पार्टी की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य भी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार इंदुमान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप सहगल और मुशर्रफ हुसैन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरजीत सिंह गित्ते और वरुण कपूर बने कांग्रेस प्रदेश सचिव
बाजपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और युवा कांग्रेस नेता वरुण कपूर को कांग्रेस की प्रदेश कमेटी में सचिव नियुक्त किया है। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed