{"_id":"57bdf0644f1c1bad0ed4ee4a","slug":"bhidin-two-bikes-three-of-the-painful-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो बाइकें भिड़ी, तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें भिड़ी, तीन की दर्दनाक मौत
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में मृतक के घ्ार में लगी लाेगाें की भ्ाीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
बुधवार को ग्राम रामनगर वन निवासी शोभित चौहान (18) पुत्र संतराम बाइक से अपने दोस्त लवकुश चौहान (20) पुत्र विजय सिंह के साथ गैस सिलेंडर लेने मेघावाला के रास्ते जसपुर आ रहा था। ग्राम मेघावाला के पास शोभित की बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइकों के परखच्चे उड़ गए। बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर एसएसआई अमन चड्डा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सरकारी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां ईएमओ डॉ.धीरेंद्र गहलौत ने शोभित, लवकुश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूूसरी बाइक पर सवार आजम (18) पुत्र शकील निवासी ढकिया ठाकुरद्वारा को गंभीर हालत में काशीपुर रेफर कर दिया। रास्ते में आजम ने दम तोड़ दिया। आजम के दूसरे साथी मंसूर (19) पुत्र नूर मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
आजम, मंसूर अपनी बाइक से कालू सैय्यद बाबा की मजार पर जियारत के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े। अस्पताल में मृतक शोभित की मां और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों ने जान गंवा दी। हादसे के समय चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। डाक्टरों ने के अनुसार तीनों की मौर सिर में गहरी चोटें आने से हुई है। एसएसआई अमन चड्ढा ने बताया कि अगर युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
रोजाना पुलिस अभियान चलाकर बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर सड़क पर वाहन चलाने को जागरूक कर रही है। लेकिन फिर भी बाइक सवार हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उधर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, आदेश चौहान, डॉ. यूनुस चौधरी, डॉ.एमपी सिंह, वरुण चौधरी, बलवीर सहोता आदि ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।