फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bhauna Biraha connecting road became dilapidated within 15 days of its construction

Udham Singh Nagar News: भौना बिराहा संपर्क मार्ग बनने के 15 दिन में हुआ बदहाल

Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bhauna Biraha connecting road became dilapidated within 15 days of its construction
बाजपुर। लोनिवि की ओर से भौना बिराहा से बन्नाखेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 15 दिन पहले किया गया। कुछ ही दिनों में सड़क उखड़ गई। ग्रामीणों का आरोप है खनन के भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क उखड़ गई। करीब 15 दिन पहले भौना बिराहा से बन्नाखेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लोकार्पण से पहले ही सड़क उखड़ कर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान महेश राठौर ने बताया कि मानकों अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सड़क निर्माण की बारीकी से जांच कर संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान महेश राठौर का आरोप है कि लोनिवि अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है। लोनिवि के जेई राजेश पंतौला ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कर दी गई है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षमता से अधिक भारी वाहन सड़क से गुजरने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed