फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bhajan singer Jaiswal reached Gadarpur

Udham Singh Nagar News: गदरपुर पहुंचे भजन गायक जायसवाल

Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bhajan singer Jaiswal reached Gadarpur
गदरपुर। प्रसिद्ध भजन गायक शेखर जायसवाल का गदरपुर पहुंचने पर श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को जायसवाल अपने वीडियो एल्बम की शूटिंग के लिए श्री सनातन धर्म मंदिर गदरपुर पहुंचे। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने उन्हें मालाएं पहनाई। श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचे जायसवाल ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की।

बताया कि उनका धार्मिक गीतों का नया वीडियो एल्बम जल्द ही मार्केट में आने वाला है। उन्होंने यहां लोगों को ‘’धीरे-धीरे दुनिया से मैं दूर जा रहा हूं’’ और हाल ही में रिलीज हुए ‘’भोले को कैसे मनाऊं रे’’ भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। श्री सनातन धर्म सभा ने शेखर जायसवाल को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लेखराज भुड्ढी, अजय खेड़ा, अशोक हुडिया, लेखराज नागपाल, राजेश अग्रवाल, संजीव शर्मा, विपिन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed