फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bengali students will get scholarship benefits from November

Udham Singh Nagar News: नवंबर से मिलेगा बंगाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ

Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bengali students will get scholarship benefits from November
शक्तिफार्म। छह साल के बाद एक बार फिर से बांग्ला भाषी छात्र- छात्राओं के लिए स्थापित श्री गुरुचांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष से छात्रवृत्ति योजना शुरू होने जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समाज कल्याण विभाग के सचिव श्रीधर बाबू को नवंबर से बंगाली विद्यार्थियों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बांग्ला भाषी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शासन ने 2015 में दो करोड़ रुपये से श्री गुरुचांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष की स्थापना की थी। इस धनराशि से मिलने वाले ब्याज की रकम से छात्रवृत्ति बांटे जाने की योजना थी लेकिन 2019 के बाद से यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। विभिन्न संगठनों की मांग पर शासन ने डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। इसमें रुद्रपुर के शंकर चक्रवर्ती इसके उपाध्यक्ष और शक्तिफार्म के विष्णु प्रमाणिक व दिनेशपुर के शिशिर तरफदार सदस्य हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समाज कल्याण विभाग के सचिव श्रीधर बाबू के साथ अपने शासकीय आवास पर बैठक कर नवंबर माह से इस योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन



कोष की राशि बढ़ाने की मांग

शक्तिफार्म। कोष के लिए गठित समिति के उपाध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बंगाली विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में दो करोड़ रुपये से मिलने वाली ब्याज की राशि काफी कम होती है। उन्होंने इस राशि को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये और वार्षिक आय की सीमा बढ़ाकर चार लाख रुपये करने की मांग की है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इसके लिए आवेदन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed