फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bengal Engineer Regiment soldier found dead in hotel room

होटल के कमरे में मृत मिला बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट का जवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bengal Engineer Regiment soldier found dead in hotel room
मृतक चंचल सिंह। (फाइल फोटो ) - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर के एक होटल के कमरे में बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट के जवान का शव संदिग्ध हालात में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। बताया जाता है कि मृतक छुट्टी बिताने के बाद सोमवार को पंजाब के लिए घर से निकला था और दोपहर में यहां पहुंचकर खटीमा के एक होटल में रुका था।
विज्ञापन

मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल स्वामी की सूचना पर बाजार चौकी पुलिस प्रभारी होशियार सिंह टीम के साथ होटल पहुंचे। कमरे में युवक का शव फर्श पर पड़ा मिला। मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड निकला और कमरे में उसका बैग भी रखा मिला। साथ ही शराब की दो खाली बोतलें भी पड़ी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त ग्राम आगर दिदरा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ निवासी चंचल सिंह (34) पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने फोन कर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन खटीमा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनों के आने तक शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चंचल सिंह बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट पटियाला (पंजाब) में तैनात था। वह पिथौरागढ़ अपने घर से छुट्टी बिताकर ड्यूटी के लिए अपनी यूनिट के लिए निकला था। होटल स्वामी ने बताया कि मृतक युवक ने सोमवार दोपहर करीब 12:40 बजे होटल में कमरा बुक कराया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल के कर्मचारी को उसे उठाने भेजा। जब कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed