फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beauty parlors and henna stalls see a surge in activity ahead of Karwa Chauth.

Udham Singh Nagar News: करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लर व मेहंदी से स्टाल पर बढ़ी रौनक

Thu, 29 Oct 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 29 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlors and henna stalls see a surge in activity ahead of Karwa Chauth.
काशीपुर। करवाचौथ पर्व के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी स्टॉलों पर रौनक बढ़ गई है। सुबह से ही बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। मेन बाजार, पोस्टऑफिस रोड, रतन सिनेमा रोड, आवास-विकास मार्केट में जगह-जगह मेहंदी के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन

एक हाथ की मेहंदी 200 से 500 रुपये तक में लग रही है। डिजाइनर मेहंदी के लिए ज्यादा मांग है। इधर, ब्यूटी पार्लर संचालिका ज्योति ने बताया कि कई महिलाओं ने 3-4 दिन पहले ही प्री बुकिंग करा ली थी। करवाचौथ पर फेशियल, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग की बुकिंग फुल है। उधर, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया इस साल करवाचौथ पर सबसे खास बात यह है कि इस पर्व पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग रहेगा। वृषभ और रोहिणी नक्षत्र के चंद्रमा दिन का महत्व बढ़ाएंगे। भद्रा इस दिन नहीं है, सुबह 4:27 बजे ही खत्म हो जाएगी इसलिए पूजा में कोई बाधा नहीं है।
विज्ञापन


==
करवाचौथ का शुभ मुहूर्त
- पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 5:38 से 6:56 बजे तक
- व्रत का समय : सुबह 6:31 बजे से रात 8:17 बजे तक

फोटो 29 केएसपी19पी : काशीपुर में आरपीएस ज्वैलर्स शोरूम में निशुल्क मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद

====
जसपुर में करवे और पूजा की थालियों की खूब हुई बिक्री
जसपुर। करवाचौथ के पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने करवाचौथ पूजन के लिए मिट्टी के करवे, पूजा की थालियां, छलनी और अन्य सामग्री खरीदी। आकर्षक डिजाइन वाली पूजन सामग्री भी महिलाओं को पसंद आई। दुकानदार सतीश अरोरा ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed