{"_id":"65ae8a52f09bb530d1055e74","slug":"beaten-the-e-rikshaw-driver-and-snached-20-thousand-rupees-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-7659-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालक को पीटकर बीस हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालक को पीटकर बीस हजार रुपये छीने
Mon, 22 Jan 2024 09:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। छतरपुर रोड निवासी इंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका जगतपुरा में मकान हैं और यहां किरायेदार में रहता है। 21 जनवरी को वह किरायेदारों से 20,000 रुपये किराया लेकर ई-रिक्शा से घर जा रहा था। पुलिस लाइन के पास उसने ई रिक्शा खड़ा किया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों के कहने पर वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने उसे पीटा और रुपये छीनकर फरार हो गया। इसके बाद बाइक सवार दो युवक भी वहां से चलते बने। संवाद
विज्ञापन