फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BDC members angry over not repairing roads

Udham Singh Nagar News: सड़कों की मरम्मत नहीं करने पर भड़के बीडीसी सदस्य

Wed, 06 Dec 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
BDC members angry over not repairing roads
खटीमा क्षेत्र पंचायत की बैठक में राशन कार्ड की समस्या उठाते बीडीसी सदस्य।- संवाद
खटीमा। क्षेत्र पंचायत की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में बिजली, पानी, सड़क और राशन कार्ड के मुद्दे छाए रहे। विभिन्न काॅलोनियों में पेजयल कनेक्शन के लिए सड़क खोदने के बाद दोबारा मरम्मत न करने पर जनप्रतिनिधियों ने हंगामा किया। बोर्ड बैठक में करीब 40 प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय सभागार में दोपहर 12 बजे से बीसीडी की बोर्ड बैठक शुरू हुई। कुटरी के बीडीसी सदस्य मन्नू मेहर ने राशन कार्डाें में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति के अनुसार राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को सफेद कार्ड नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

गांगी के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला और मझोला-दो के ग्राम प्रधान महेंद्र चंद ने पेयजल कनेक्शन के लिए काॅलोनियों में खोदी गई सड़कों का मुद्दा उठाया। कहा कि पेजयल लाइन डालने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। मझोला-एक के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने राशन कार्ड और सड़कों की समस्या को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली और पानी की समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों से हल कराने की मांग की।
वहां पर ब्लाॅक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीन सिंह, कनिष्ठ प्रमुख सत्यप्रकाश, बीडीओ केएस सामंत आदि थे।

महिला सदस्यों के पति बोर्ड बैठक में पहुंचे
खटीमा। त्रिस्तरीय चुनाव व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिखता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को आयोजित बीडीसी की बोर्ड बैठक में कई महिला बीडीसी सदस्यों और महिला ग्राम प्रधानों के बदले उनके पति नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed