{"_id":"667c7e9e44d2300cb00a9467","slug":"bdc-members-angry-over-broken-roads-khatima-news-c-236-1-ktm1001-104471-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टूटी सड़काें पर भड़के बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टूटी सड़काें पर भड़के बीडीसी सदस्य
विज्ञापन
खटीमा। गांवों की खस्ताहाल सड़कों और जल जीवन मिशन में खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को आयोजित बीडीसी बैठक में हंगामा हो गया। आक्रोशित बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
खटीमा ब्लॉक कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। जोगीठेर नगला के ग्राम प्रधान जितेंद्र गौतम ने कहा कि गांव में जल जीवन मिशन से टंकी का निर्माण हुआ है, जिसमें ठेकेदार ने जमीन में बेहद पतला पाइप लगाया है। जिससे गांव के 30 घरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। खेतलसंडा मुस्ताजर के बीडीसी सदस्य कैलाश चंद ने जंगल किनारे सोलर लाइट लगाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला ने गावों में बिजली के दो खंभों के बीच की अधिकतम दूरी को कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गावों के सभी संपर्क मार्ग को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा प्रतापपुर मार्ग और सैजना पुल को दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रवीन सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख सत्यप्रकाश, ग्राम प्रधान प्रिया राणा, मदन सिंह, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पांडेय, बीडीओ नवीन उपाध्याय आदि थे।
मनरेगा से भी हो सकते हैं बड़े विकास कार्य
खटीमा। रंजीत सिंह नामधारी ने कहा कि विभागीय बजट के अभाव में मनरेगा से भी बड़े विकास हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापपुर और पुरनापुर के बीच 40 गावों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण मनरेगा के बजट हुआ है। पुल के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये मनरेगा से और पांच लाख वित्त आयोग से उपलब्ध हुए थे। संवाद