{"_id":"66fb2db8d7db86b7780c3d14","slug":"basic-facilities-not-available-in-new-areas-included-in-municipality-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105863-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पालिका में शामिल नए क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पालिका में शामिल नए क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं
Tue, 01 Oct 2024 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। नगर पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, सड़क, पेयजल जैसी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोग सोमवार को एसडीएम रवींद्र बिष्ट से मिले। आक्रोशित लोगों ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले पालिका क्षेत्र का परिसीमन तो कर दिया गया लेकिन नए क्षेत्रों के लोग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं।
एसडीएम बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि नगर पालिका में शामिल हुए कई क्षेत्रों की सड़कें बाढ़ आने से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मरम्मत न होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, पेयजल की समस्याएं हैं। नगर पालिका की ओर से जो नई मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, उसमें कई मतदाता छूट गए हैं। उन्होंने सभी को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही आपदा प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। वहां विमला बिष्ट, भुवन जोशी, गंभीर सिंह धामी, महेश राणा आदि थे।