फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Banquet halls faces booking cancelations

रुद्रपुर, सितारगंज व नानकमत्ता में 14 शादियां कैंसिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banquet halls faces booking cancelations
रुद्रपुर गांधी पार्क के पास स्थित फूल मंडी में मायूस बैठे फूल कारोबारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण और शासन की ओर से शादी समारोह में 50 लोगों की अनुमति देखते लोग शादियां स्थगित कर रहे हैं। इससे सहालग के सीजन में बरातघर, कैटरिंग, फूल और बैंड वालों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। रुद्रपुर, सितारगंज व नानकमत्ता में बरातघर और होटलों में होने वाली 14 शादियां कैंसल हो गई हैं। बैंड वालों का कहना है कि बरात की 150 बुकिंग कैंसल हो गई हैं। इसके साथ ही कुछ बुकिंग कैटरिंग वालों की कैंसल होने के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। शासन की ओर से शादी विवाह के कार्यक्रम में 50 लोग निर्धारित होने के चलते अब शादियों के आयोजन घरों के आसपास ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता में बरातघर में होने वाली शादियां कैंसल हो गई हैं। लोगों ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादियां स्थगित कर दी हैं। जबकि 50 लोगों की ही अनुमति होने पर अब लोग शादियों का आयोजन घर के बाहर ही कर रहे हैं इससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। -रेनू अरोरा, टेंट कारोबारी।
विज्ञापन

- मई तक शादियों की बुकिंग मिली थी, लेकिन अब 50 लोगों की ही अनुमति होने पर शादियों में खाना कम बनाना पड़ रहा है। लोगों ने शादी के बड़े आयोजन बंद कर दिए हैं, इससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। -राकेश सुखीजा, कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बैंड वालों को करीब 150 शादियों की बुकिंग मिली थी, लेकिन मात्र 50 लोगों की ही अनुमति होने पर लोगों ने बैंड की बुकिंग कैंसल करा दी हैं। ऐसे में बैंड वालों को लाखों रुपयों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। -गगन, बैंड।

- करीब 15 बुकिंग शादियों के लिए मिली थी, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने कैंसिल करवा दी। फूलों के कारोबार का ये ही सीजन होता है, लेकिन बुकिंग कैंसल होने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। -रिंकू माली। फूल कारोबारी
फोटो- 26आरडीपी07पी- रुद्रपुर गांधी पार्क स्थित फूल मंडी में मायूस बैठे फूल कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed