फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Banks are not getting swipe machine

बैंकों से स्वाइप मशीन नहीं मिल पा रही

Tue, 27 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 27 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banks are not getting swipe machine
क्राइम - फोटो : amar ujala

काशीपुर। एक ओर केंद्र सरकार कैशलेस बैंकिंग का बढ़ावा देने की बात कह रही है, वहीं व्यापारियों को बैंकों से स्वाइप मशीन नहीं मिल पा रही है। गुस्साए व्यापारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाद धरना दिया। बैंक प्रबंधक ने जल्द स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराने का आश्वान देकर दुकानदारों का धरना समाप्त कराया। 

विज्ञापन

 

सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के सदस्यों ने एमपी चौक के समीप बॉब की शाखा के बाहर धरना दिया। प्रांतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि सरकार ई-बैंकिंग को बढ़ावा देने की बात कह रही है। लेकिन जब तक दुकानदारों के पास स्वाइप मशीन नहीं होगी, तब तक वह ई-बैंकिंग कैसे करेगा।

विज्ञापन


नगर में करीब 10 फीसदी दुकानदारों और संस्थानों के पास ही स्वाइप मशीन हैं। जिन लोगों में बॉब की शाखा में स्वाइप मशीन के लिए आवेदन किया है, उनको अभी तक मशीन नहीं मिली है। कमोबेश यही स्थिति अन्य बैंकों की भी है। शाखा प्रबंधक विपिन आर्य से बताया कि कारखाने स्वाइप मशीनों की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मशीनें मलेशिया से मंगाई जा रही हैं। हल्द्वानी रेंज को 30 स्वाइप मशीन मिलने जा रही है। मशीनें आते ही आवेदकों को बांटी दी जाएंगी। इसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया। वहां गीता चौहान, विशाल रोहिला, मुकेश पाहवा, गौतम मल्होत्रा, राजीव परनामी, अनुज रस्तोगी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed