फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bank employee's wife dies in suspicious circumstances

बैंक कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 04 Sep 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा। Updated Mon, 04 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bank employee's wife dies in suspicious circumstances
उत्तरांचल कालोनी में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ हिमांशू शाह व कोतवाल योगेश उपाध्याय - फोटो : amar ujala

उत्तरांचल कॉलोनी के पास वार्ड 3 में एक बैंक कर्मचारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर शाम बनारस से मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इधर, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क मुन्ना लाल का मकान उत्तरांचल कॉलोनी के पास एक गली में हैं। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उन्हें राज्य महिला आयोग की एक सदस्य का फोन आया कि उक्त कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। राज्य महिला आयोग की सदस्य को यह सूचना मृतका के मायके बनारस से मिली थी। इस पर सीओ हिमांशु शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में मृतका के पति मुन्ना लाल ने बताया कि वह और उसकी पत्नी किरन (41) रात करीब 12 बजे तक आपस में बातें कर रहे थे। बाद में वह बिस्तर पर लेट गए और किरन बाहर की तरफ चली गई।
विज्ञापन


उनका बेटा उत्कर्ष राजा (14) और बेटी मानसी राजा (11) भी पास के बिस्तर पर लेट गई। जब काफी देर तक किरन कमरे में नहीं आई तो मुन्ना लाल बाहर निकले और उन्होंने जो देखा, उनके होश उड़ गए। किरन का शव बाहर के कमरे के रोशनदान से लटका हुआ था। मुन्ना लाल ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। आननफानन में किरन को पास एक निजी अस्पताल और फिर वहां से रुद्रपुर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। बाद में मुन्ना लाल ने किरन की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी, जो कि बनारस में रहते हैं। देर शाम तक मृतका के मायके वाले भी यहां पहुंच गए थे और उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने फिलहाल मुन्ना लाल को हिरासत में ले लिया है। इधर, बताया जा रहा है कि मुन्ना लाल की अपनी सास से कुछ माह पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां का शव को छोड़कर बेटा पेपर देने गया
 मां का शव घर में छोड़कर 14 वर्षीय उत्कर्ष गणित की परीक्षा देने स्कूल गया। उत्कर्ष रुद्रपुर के आरएएन स्कूल में 9वीं का छात्र है। उसने अपनी मां से वादा किया था कि वह गणित में स्कूल में टॉप करके दिखाएगा। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह जब किरन का शव घर के बरामदे में पड़ा था तो उत्कर्ष स्कूल जाने की जिद करने लगा। वह रोते-रोते कह रहा था कि मां से किया वादा पूरा करना है। आज स्कूल में गणित का पेपर है और मुझे परीक्षा में टॉप करना है। पड़ोसियों के उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। बेटे का अपनी मां से ऐसा प्यार देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed