{"_id":"677244d9bf865eafea0280b9","slug":"bank-employee-dies-after-bike-hits-tree-in-pantnagar-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में बैंक कर्मी की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में बैंक कर्मी की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 30 Dec 2024 12:29 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:29 PM IST
सार
पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार की शाम आठ बजे वार्ड नंबर-सात नगला निवासी सुधीर कुशवाहा (30) पुत्र मैनेजर कुशवाहा इंदिरा कॉलोनी में अपने मित्रों से मिलने आया था। रात लगभग 10:15 बजे वह अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सुधीर बुरी तरह घायल हो गया। वहां से गुजर रहे सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाकर विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी मित्र की कॉल आई जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने उसके घायल होने की बात बताई। कुछ ही देर में उसके मित्र और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर सुधीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केनरा बैंक रुद्रपुर में कार्यरत सुधीर की डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके पिता मैनेजर कुशवाहा पंतनगर विवि के ओल्ड पीसीटी में पत्रवाहक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन