फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bahuguna will not forgive the inhabitants: Harish

बहुगुणा को माफ नहीं करेंगे राज्यवासी : हरीश

Sun, 10 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bahuguna will not forgive the inhabitants: Harish
रैली - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सितारगंज विधायक विजय बहुगुणा ने अपने स्वार्थ के लिए पार्टी में बगावत की। जबकि, पार्टी ने उन्हें सांसद बनाया और फिर मुख्यमंत्री का ताज पहनाया। सितारगंज विधानसभा में उपचुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए हर वायदे को हमने पूरा किया और बहुगुणा ने अपनी ही सरकार की पीठ में छुरा घोंपने काम किया। राज्य की जनता बहुगुणा को कभी माफ नहीं करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बागियों व भाजपाइयों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। पूर्व सीएम ने आह्वान किया- सभी कार्यकर्ता गली, कूचों और मोहल्लों में निकल पड़ो।
विज्ञापन

  शनिवार को 'लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन कार्यक्रम के तहत महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में 'न्याय संवाद' का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। मेरा आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेसी विधायकों को खरीदने का काम किया। मकसद पूरा नहीं हुआ तो राष्ट्रपति शासन लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। न्याय के लिए न्यायालय के साथ ही देवी-देवताओं, मंदिर व मस्जिद और गुरुद्वारा में प्रार्थना कर रहे हैं। रावत ने कहा कि 2013 में सरकार की अर्थ व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। हम सामान्य स्थिति में लाए और डेढ़ फीसदी बढ़कर विकास दर 18 फीसदी हो गई।
  पिछली साल दस लाख यात्री चारधाम पहुंचे। इस बार 50 लाख तीर्थ यात्रियों की व्यवस्था की है। हमने हेमकुंड की यात्रा शुरु कराई। एक साल से धन की मांग करते रहे तो सौ करोड़ रुपये मिले। जबकि, प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने सात सौ करोड़ रुपये दिए थे।

15 हजार नौकरियों पर भर्ती की जा रही है। गौरादेवी कन्याधन योजना की धनराशि 50 हजार कर दी। फसल व फल बीमा कर आधा प्रीमियम सरकार भर रही है। किसानों की फसल का बजट केंद्र सरकार ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया।
  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका मुहंतोड़ जबाब मिलेगा। मोदी सरकार बातें बढ़ी करती है और काम धेला भर भी नहीं करती है। पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी को विकास से कोई लेनादेना नहीं है।


भाजपा के नेता विधायकों की खरीद फरोख्त करने में लगे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रयाग दत्त भट्ट ने कहा कि एकजुट होकर जनविरोधी पार्टियों का सामना करना है। पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री व नेता लूट खसोट मचाने में जुटे हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। संचालन जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने किया। वहां पर कांग्रेसी नेता हरीश धामी, संजीव आर्या, ईश्वरी प्रसाद गंगवार, हरेंद्र सिंह लाडी, गोपाल सिंह राणा, हरीश पनेरु, भुवन कापड़ी, इंदू मान, अजय तिवारी, आनंद आर्या, राम सिंह केड़ा, मतिउर्रहमान, हाजी सरबरयार खां, खुर्शीद चौधरी, हिमांशु गावा, उपेंद्र चौधरी, चौधरी अमरजीत सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed