फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bageshwar-Dafout road will be asphalted

Uttarakhand: बागेश्वर-दफौट मार्ग में होगा डामरीकरण, 20 लाख रुपये की लागत से होगा सुधार

Mon, 03 Mar 2025 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

दफौट क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली बागेश्वर-दफौट सड़क पर लोनिवि डामरीकरण करवाने की तैयारी कर रहा है। सड़क के किमी 20 से 21 तक एक किलोमीटर भाग में 20 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bageshwar-Dafout road will be asphalted
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागेश्वर जिला मुख्यालय से दफौट क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली बागेश्वर-दफौट सड़क पर लोनिवि डामरीकरण करवाने की तैयारी कर रहा है। सड़क के किमी 20 से 21 तक एक किलोमीटर भाग में 20 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन

जिले के किमोली, भीड़ी, जाखन और गुरना गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क चमड़थल के समीप एक किमी में बदहाल हो गई है। डामर उखड़ने से सड़क में जगह-जगह गढ्ढे बन चुके हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क के क्षतिग्रस्त भाग में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। अब लोनिवि ने सड़क के किमी 20 में डामरीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। लोनिवि के एई राजकमल टम्टा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। मार्च में ही डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed