फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bageshwar and Tehri won the match

बागेश्वर और टिहरी ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar and Tehri won the match
काशीपुर। जिले में चल रही अंतर जनपदीय सीनियर वर्ग-11 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बागेश्वर व टिहरी ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन काशीपुर के हाइलैंडर क्रिकेट मैदान पर टिहरी और अल्मोड़ा के मध्य मैच खेला गया। अल्मोड़ा की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और टिहरी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टिहरी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 331 रन बनाएं। इसमें विक्की गरौला ने शानदार 135 रन, शुभम चौहान ने 55 अनुभव ने 46 और अभिषेक ने 47 रनों का योगदान दिया। अल्मोड़ा की ओर से जनमय ने दो और विजय ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम 189 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें शुभम बिष्ट ने 58 रन बनाए। टिहरी की ओर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिनव ने 6 और अखिलेश ने दो विकेट लिए। टिहरी ने यह मैच 142 रनों से जीत कर 4 अंक प्राप्त कर लिए हैं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अभिनव भट्ट रहे। मैच के अंपायर गणेश और दीपक रहे जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग अमरजीत ने की। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के ऑपरेशन ऑफिशियल सुनील चौहान, अतुल गैरोला, पारुल शर्मा, आशीष नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर काशीपुर जोन के दूसरे ग्राउंड में किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी प्रतापपुर में बागेश्वर और चमोली के मध्य मैच खेला गया। बागेश्वर ने पहले खेलते हुए 44 ओवरों में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाएं। इसमें बागेश्वर की ओर से हैरी कन्याल ने 45, शंकर ने 43, नीरज सिंह ने 42 रनों का योगदान दिया। चमोली की ओर से अभिलाष सेमवाल ने चार, विपिन तोमर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की पूरी टीम 67 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें जयप्रकाश ने 21 रन बनाए। वहीं बागेश्वर की ओर से देवेंद्र, मिथिलेश रावत और प्रदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मिथिलेश रावत चुने गए।

इस मैच के अंपायर अमित कुमार और मोहम्मद इकरार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग वैभव रहे। इस अवसर मैच के ऑफिशियल हिमांशु चौहान, नमन गैरवाल ,कादिर खान, शशिकांत मौजूद रहे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम ने बताया बुधवार को काशीपुर के हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी में अल्मोड़ा और बागेश्वर के मध्य तथा किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी प्रतापपुर में चमोली और टिहरी के मध्य सुबह 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed