फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bag of cash theft in kashipur post office

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डाकघर से ढाई लाख रुपये भरा बैग चोरी

Wed, 30 Aug 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bag of cash theft in kashipur post office
काशीपुर में घटना की जानकाती देते पोस्ट मास्टर आरसी तिवारी। संवाद
काशीपुर। एक किशोर डाकघर में रुपये जमा कराने के लिए कतार में खड़ी विभागीय कमीशन एजेंट महिला का थैला लेकर फरार हो गया। इसमें ढाई लाख रुपये रखे थे। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गंज निवासी रजनी सिंघल स्थानीय डाकघर में कमीशन एजेंट हैं। रुपये जमा कराने के लिए वह मंगलवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे डाकघर में पहुंचीं। जमा काउंटर की कतार में वह तीसरे नंबर पर खड़ी थीं। उन्होंने ढाई लाख रुपये से भरा पॉलिथीन का थैला स्लैब पर रखा था। इसी दौरान यह थैला गायब हो गया। उसने कतार में खड़े लोगों से पूछा तो उसके पीछे खड़ी एक महिला ने बताया कि सफेद रंग की शर्ट पहनकर पीछे से आया किशोर थैला ले गया है। उसने पोस्टमास्टर को सूचना दी। सभी लोगों ने बाहर जाकर किशोर को खोजा लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उधर सीओ वंदना वर्मा ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दावा किया कि आरोपी किशोर को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





डाकघर नहीं लगे हैं सीसीटीवी
काशीपुर। कई कमीशन एजेंट रोजाना लाखों रुपये जमा कराने डाकघर में आते हैं। इसके बावजूद वहां सीसीटीवी नहीं लगा है और न ही कोई सुरक्षा गार्ड की तैनाती है। इससे चिंतित कमीशन एजेंटों ने विभाग से विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।


डाकघर में छह सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। इनमें से दो कैमरे हॉल में और अन्य कैमरे परिसर में लगाए जाएंगे। कमीशन एजेंट को महीने की 24 तारीख को कैश जमा कराने का लिखित और मौखिक आदेश दिया जा चुका है लेकिन एजेंट आदेश का पालन नहीं करते। एजेंटों से कहा गया कि अधिक रकम को वह सीधे सीधे ऑफिस में जमा करवा सकते हैं लेकिन एजेंट कतार में लग जाते हैं। - रमेश चंद्र तिवारी, पोस्टमास्टर, काशीपुर।

काशीपुर में घटना की जानकाती देते पोस्ट मास्टर आरसी तिवारी। संवाद

काशीपुर में घटना की जानकाती देते पोस्ट मास्टर आरसी तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed