फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Baba Tarsem Singh Murder Case: Uttarakhand Police pasted attachment notice on Sarbjit house in Punjab

बाबा तरसेम सिंह: उत्तराखंड पुलिस ने पंजाब में सर्बजीत के घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, जानें पूरा मामला

Tue, 23 Apr 2024 08:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Apr 2024 08:52 PM IST
सार

Baba Tarsem Singh Murder Case: उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को पंजाब के तरनतारन शहर पहुंचकर शार्प शूटर सर्बजीत सिंह के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन
Baba Tarsem Singh Murder Case: Uttarakhand Police pasted attachment notice on Sarbjit house in Punjab
khatima - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को पंजाब के तरनतारन शहर पहुंचकर शार्प शूटर सर्बजीत सिंह के घर पर सीआरपीसी की धारा-82 का कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद यदि सर्बजीत ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

28 मार्च 2024 को डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर फरार बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह का पुलिस ने हरिद्वार जिले में नौ अप्रैल को एनकाउंटर कर दिया था। लेकिन दूसरा फरार शार्प शूटर तरनतारन पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: घर में बने कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, मकान मालिक का परिवार बाहर गया हुआ था...फिर ऐसे पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सर्बजीत की गिरफ्तारी न होने पर उसके विरुद्ध कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस न्यायालय से प्राप्त सीआरपीसी की धारा 82 का नोटिस लेकर सर्बजीत के पंजाब स्थित घर तरनतारन पहुंची।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तरनतारन स्थित सर्बजीत सिंह के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। कहा कि नोटिस चस्पा होने के बाद भी यदि सर्बजीत सिंह न्यायालय में पेश नहीं हुआ, तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बाबा तरसेम हत्याकांड की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। हत्या के षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed