पीरियड्स यानी माहवारी के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती है। इसलिए लोगों का ज्ञान आधा-अधूरा ही है। इसका परिणाम यह है कि महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन लगातार प्रयास कर रहा है।
रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने बुधवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल रामेश्वरपुर में स्कूली छात्राओं के साथ माहवारी स्वच्छता पर खुलकर चर्चा की। राइजिंग फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष चंद्रकला राय ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी। बताया कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां, अंधविश्वास हैं, जिनको मिटाने के लिए व्यापक जागरूकता की जरूरत है। किशोरियों में इज्जत, सुरक्षा और स्वच्छता से माहवारी प्रबंधन पैड के इस्तेमाल, उसके निपटारे के बारे में जानकारी देकर सेनेटरी पैड बांटे गए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कलावती भट्ट, रेनू गुंबर, नीरू रंगीला, मनदीप कौर, परमजीत कौर, दीपा राय, नीलम कांडपाल, पिंकी तिवारी आदि थीं।