फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Awareness about cleanliness was created through street plays.

Udham Singh Nagar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Jan 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Awareness about cleanliness was created through street plays.
काशीपुर। शहर को साफ-स्वच्छ-सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए क्षेत्रवासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सूखे-गीले कूड़े को पृथक-पृथक करने की जानकारी दी।
विज्ञापन




नगर निगम के मेयर दीपक बाली के निर्देशन में शहर को साफ-स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए 17 से 26 जनवरी तक गली-गली में गूंजे, स्वच्छता का नारा नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली से पहुंची कलाकारों की टीम ने पहले नगर निगम सभागार में शनिवार को मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के सामने स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। उसके बाद लोक कलाकारों की यह टीम महाराणा प्रताप चौक, टांडा तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर लोगों को शहर की साफ-सफाई के प्रति नाटक के माध्यम से जागरूक किया। मेयर बाली ने बताया कि 27 जनवरी तक निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी। यहां पर एसएनए विनोद लाल साह, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट, रवि पाल व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed