फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Automobile sector got boom within 15-20 days

दोपहिया, तीनपहिया और चौपहिया वाहन के कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Automobile sector got boom within 15-20 days
काशीपुर में दोपहिया वाहन की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : KASHIPUR
कोरोना काल के बीच अब धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल सेक्टर भी रफ्तार पकड़ने लगा है। अब नवरात्र और दीपावली के नजदीक आते ही ग्राहक वाहनों की खरीद में रुचि लेने लगे हैं। नवरात्र और दीपावली में कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए साल भर में नवरात्र और दीपावली त्योहार का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण मार्च के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में कुछ हद तक विराम लग गया था। कारोबारी भी मायूस हो गए थे।
विज्ञापन

इधर नवरात्र और दीपावली का सीजन नजदीक आते ही सेक्टर फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले एक माह में करीब 20 से 25 प्रतिशत की ग्रोथ ऑटो बाजार में आई है। लोग नवरात्र और दीपावली के लिए वाहनों की बुकिंग भी करने लगे हैं। बाजार में कार, स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी
ऑटोमोबाइल सेक्टर के कारोबारियों के लिए नवरात्र और दीपावली कारोबार करने का सबसे बेहतर समय होता है। कोरोना संक्रमण के कारण कारोबार में कुछ हद तक गिरावट आई थी लेकिन अभी कारोबार फिर पटरी पर आने लगा है। दीपावली तक और कारोबार बढ़ने के आसार हैं।
जितेंद्र सिंह हुड्डा, इंदर होंडा शोरूम
बाजार फिर उठने लगा है। पिछले एक महीने का आंकलन किया जाए तो बिक्री में आठ से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दीपावली और नवरात्र को देखते हुए भी ग्राहक आर्डर देने लगे हैं। त्योहारी सीजन के कारण आगे भी कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। - अजय पाठक, अजय ट्रैक्टर शोरूम स्वामी
कोरोना के कारण शुरुआती दौर में कारोबार थोड़ा प्रभावित हुआ था। पिछले साल की तुलना में सितंबर महीने की बिक्री देखी जाए तो रेनॉलड में 31 प्रतिशत की ग्रोथ है। ग्राहकों ने कारों की बुकिंग भी शुरू कर दी है जिसे देखते हुए दीपावली तक बाजार और बेहतर होने की उम्मीद है।
आशीष कुमार, रेनॉलड शोरूम स्वामी
कोरोना संक्रमण के बाद भी इस बार धनतेरस और नवरात्र का लाभ मिलेगा। पिछले दो महीनों की अपेक्षा इस महीने बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की ग्रोथ आई है। नवरात्र के लिए भी 25 से 30 ग्राहकों ने तिपहिया वाहनों की बुकिंग कराई है। आगे भी बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।

माधव ठुकराल, गोपाल बजाज, शोरूम स्वामी
पहले की अपेक्षा बाजार में धीरे- धीरे तेजी आ रही है। कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है लेकिन नवरात्र और दीपावली में बिक्री और बढ़ने के आसार हैं। अभी भी लोगों ने स्कूटी, बाइकों की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। अब ग्राहकों को ब्रांड मिलने में भी आसानी हो रही है।
अवतार सिंह, त्रिपति एजेंसी के स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed