{"_id":"5ff3507c86b9e37246872d1bcf1d565b","slug":"auto-lifter-arrested-recovered-four-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि गिरोह का सरगना सहित दो आरोपी भाग निकले। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की गई हैं। एसएसपी केवल खुराना ने टीम को एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम आवास विकास पुलिस चौकी की टीम अटरिया पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच सिडकुल की तरफ से दो बाइकों पर तीन युवक आते दिखाए दिए। पुलिस को देखकर दो युवक एक बाइक छोड़कर भाग निकले, जबकि दूसरी बाइक में सवार युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रवि पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी राजा कालोनी रुद्रपुर और फरार साथियों के नाम विक्रम और प्रदीप निवासी रम्पुरा बताए। गिरोह का सरगना विक्रम है। दोनों बाइकों को जब्त करने के साथ ही रवि की निशानदेही पर अटरिया रोड में बिजलीघर के पीछे स्थित खंडहर में छिपाई गई और दो बाइकें भी बरामद की गईं। बरामद बाइकों में तीन स्पलेंडर और एक पल्सर है। गिरोह के सदस्य करीब तीन महीनों से बाइक चोरी के धंधे में लगे हुए थे। सोमवार को तीनों बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन