फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Auto driver died after being hit by an unknown vehicle in kashipur

Road Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ऑटो चालक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; बच्चे चोटिल

Mon, 07 Apr 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

काशीपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Auto driver died after being hit by an unknown vehicle in kashipur
सड़क हादसा

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर गांव ऊधोवाला निवासी ओमपाल सिंह (35) अपनी पत्नी नीलम और चार वर्षीय एक बेटा व डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ अपने ससुराल में साले की शादी में शामिल होने गांव काजीपुरा जिला मुरादाबाद अपने ऑटो से गए थे। बीती देर रात वह ऑटो से परिवार के साथ गांव ऊधोवाला लौट रहे थे। बताया जा रहा है ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव मनकुआ के पास रात लगभग तीन बजे अचानक ऑटो का एक पहिया पंचर हो गया। जिसे वह और उसकी पत्नी बदलने के लिए सड़क किनारे रुक गए और पहिया बदलने लगे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल ओमपाल सिंह व नीलम और चोटिल दोनों बच्चों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान ओमपाल सिंह की मौत हो गई। घायल पत्नी को गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने बताया घटनास्थल यूपी का है। इसलिए वहां की पुलिस को वह तहरीर सौंपेंगे। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed